Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   While people stay home

Hardoi News: अधिकार मान लोग घरों में बैठे, कर्तव्य निभा रहे बीएलओ

Sun, 22 Nov 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
While people stay home
हरदोई। मताधिकार अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से रविवार को दूसरे दिन विशेष बूथ दिवस आयोजित किया गया। बूथ दिवस पर लोगों की मौजूदगी नगण्य दिखी, जबकि मतदेय स्थलों पर बीएलओ सूची, फार्म के साथ मौजूद मिले। शहर में मतदेय स्थलों पर एक-दो ही लोग ही फार्म भरने के लिए आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और सूची में दर्ज गलतियों को दुरुस्त किए जाने के लिए विशेष बूथ दिवस आयोजित किया गया। जिले में आठ विधानसभा क्षेत्रों के 2,110 मतदान केंद्रों के 3,546 मतदेय स्थलों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई। बीएलओ को मतदेय स्थलों पर आए, लेकिन मतदाताओं की भीड़ नहीं दिखी। शहर के अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम और विवरण देखने आए। उधर, बीएलओ की तरफ से घर-घर पहुंचकर पुनरीक्षण अभियान की जिम्मेदारी निभाने के चलते भी लोगों में सक्रियता नहीं दिख रही। 16 नवंबर को प्रकाशित की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में 26,52,820 मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

---
केस एक :
समय करीब 11:30 बजे
शहर के नघेटा रोड स्थित आरआर इंटर कॉलेज पर चार मतदेय स्थल हैं। यहां पर मतदेय स्थल संख्या 268 पर रामकांती, 269 पर रेनू द्विवेदी, 270 पर ज्योति कटियार और 271 पर शाश्वत वाजपेयी बीएलओ के तौर पर नियुक्त हैं। कॉलेज में चारों बीएलओ मतदाता सूची और फार्म के साथ मिले, लेकिन मतदाता के नाम पर इस समय तक कोई भी नहीं आया था। ऐसे में मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रकाशन को लेकर लोगों में कम रुचि दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस दो :
समय करीब दोपहर 12:30 बजे
शहर के लखनऊ चुंगी स्थित आईटीआई में छह मतदेय स्थल हैं। यहां पर बीएलओ के तौर पर लक्ष्मी देवी, शशी कांति, दीप्ति कुमारी, अनुपम वर्मा, रामजीवन नुल और जयरानी तैनात हैं। यहां पर लखनऊ चुंगी के साथ ही आवास विकास कॉलोनी के मतदाता जुड़े हैं। बीएलओ के मुताबिक, अभी तक एक फार्म-6 प्राप्त हुआ है। इसे भी बीएलओ एप के माध्यम ऑनलाइन फीड किया जा रहा है।
---
केस तीन
समय करीब दोपहर 2:30 बजे
एएसवीवी इंटर कॉलेज में आठ मतदेय स्थल है। यहां पर किरन वाजपेयी, अनुज लता देवी, शीला रानी शर्मा, कौशल किशोर, गायत्री, अशोक कुमार, संजू देवी और कल्पना रानी पटेल बूथ लेवल आधिकारी के रूप में तैनात हैं। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मिले, लेकिन मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं दिखा। बीएलओ ने पूछने पर बताया कि दो फार्म-6 नाम जोड़ने के लिए और एक फार्म-7 नाम काटने के लिए ऑनलाइन भरा गया है।

---
आमजन मतदाता सूची देखें और परिवार के सदस्यों के नाम जुड़वाएं

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय ने रविवार का पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता कार्यालय मतदान के केंद्र के सभी बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ से जानकारी ली। बताया कि आमजन से आह्वान किया गया है कि वह मतदाता सूची को देखें। नाम और पता आदि में त्रुटि को दुरुस्त कराने के साथ ही परिवार के पात्र सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए फार्म अवश्य भरें। एक जनवरी 2027 को 18 साल आयुवर्ग के आधार पर नाम जोड़ने के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed