{"_id":"f4fd40d0c959d31436d766ecc457dca0","slug":"where-the-clean-india-campaign-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों के बाहर लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों के बाहर लगे गंदगी के ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वच्छ
विज्ञापन
बनाने को प्रयासरत है, वहीं यहां जिम्मेदार सरकारी कार्यालयाें के बाहर लगे
गंदगी के ढेर को भी नहीं हटवा पा रहे, जिससे सरकारी कार्यालयों में आने
जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संडीला तहसील परिसर के पुरानी तहसील में अधिवक्ता भवन के सामने जगह-जगह कूडे़ का ढेर लगे नजर आए। वहां से ठीक कु छ दूर कूडे़ के ढेर लगे थे, जहां पर आवारा जानवर टहल रहे थे। तहसील प्रांगण में कई जगहों पर चाय के गिलास व चाट के पत्तल फैले हुए दिखाई पड़े। इसी तरह पूर्ति कार्यालय के बाहर भी कूड़े के ढेर लगे थे, जिससे उठ रही दुर्गंध के कारण उधर से निकलना भी दूभर हो रहा था।
इधर, बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी खड़ी थी। यहां से कुछ दूरी पर एसडीएम व सीओ का आवास है। इसके बावजूद भी इन कूड़े के ढेर को हटाए जाने की जरूरत नहीं समझी जाती है। इसके अलावा डाक बंगले वाले मार्ग की हालत कुछ ऐसी थी कि गंदगी से लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया। इस मार्ग पर तमाम व्यापारियों की दुकानें भी हैं।
सड़क पर कीचड़ व कूड़ा फैला होने से उन लोगों को सामान लाने व ले जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उधर, कैनाल रोड पर स्थित नहर विभाग के डाक बंगले के परिसर में बड़ी-बड़ी घास खड़ी थी, जिसको देख कर ऐसा लगता है कि काफी समय से इस डाक बंगले की साफ सफाई नहीं की गई।
इसके आस पास कई जगहाें पर कू ड़े के ढेर लगे हैं। पिछले वर्ष यहां कई बडे़ अफसरों का आना जाना लगा रहता था, इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।