फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When wife did not come from her parents' home, husband committed suicide

Hardoi News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने दी जान

Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
When wife did not come from her parents' home, husband committed suicide
हरदोई। एक माह से मायके गई पत्नी और बच्चों के वापस न आने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

बघाैली थाना क्षेत्र के गोपार निवासी विमलेश (24) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गमछे के फंदे में लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी मुस्कान पिछले एक माह से इकलौते पुत्र और दो पुत्रियों के साथ मायके में रह रही है। कई बार विमलेश विदा कराने गया, लेकिन घरेलू वजहों से पत्नी ससुराल नहीं आई।
विज्ञापन

इस कारण से परेशान होकर विमलेश ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फील्ड यूनिट ने मौके से नमूने जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में पत्नी के मायके से न आने के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed