{"_id":"68657707e9b2b1140f06183e","slug":"when-the-sun-came-out-the-temperature-rose-the-humid-heat-made-people-miserable-hardoi-news-c-213-1-hra1004-133764-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धूप निकली तो चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धूप निकली तो चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
हरदोई। बारिश और बादलों के कारण बीते तीन दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन बुधवार को सुबह से निकली धूप से तेवर दिखा दिए। तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल होते नजर आए। आसमान में बादल तो आए लेकिन बारिश नहीं हुई। पूरे दिन उमस व गर्मी ने काफी परेशान किया। शाम को कुछ देर हल्की बारिश हुई, लेकिन उसमें भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई। हर जगह लोग पसीने से तर देखे गए। कूलर और पंखे की हवाओं से राहत नहीं मिलती दिखी। लोगों ने बैचेनी महसूस की और बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। घरों से बाहर निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पाए। सबसे ज्यादा बुरा हाल बच्चों का देखा गया जो विद्यालयों की छुट्टी होने के बाद बाहर निकलने से परेशान होते देखे गए। जो बच्चे स्कूल वाहनों से निकले उनकी हालत गर्मी के कारण कुछ ज्यादा ही खराब रही।
शाम को कुछ हल्की बारिश हुई लेकिन इससे उमस में इजाफा हुआ। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि धूप निकलने से तापमान में भी उछाल हुआ है। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम डेढ़ डिग्री बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की गति छह किमी और आर्द्रता सुबह 92 और शाम को 75 प्रतिशत रही।