फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the people got angry connectivity

कनेक्टिविटी ने छकाया तो लोगों को गुस्सा आया

Fri, 27 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
When the people got angry connectivity

स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सर्वर से कनेक्टिविटी न

विज्ञापन
मिलने बैंकिंग कामकाज करीब तीन घंटे तक ठप रहा, जिससे शाखा परिसर में बड़ी संख्या में ग्राहकों की लाइन लग गई। कामकाज शुरू न हो पाने के कारण ग्राहकों के आने का सिलसिला जारी रहने के साथ ही कनेक्टिविटी के इंतजार में ग्राहकों का जमघट लगता गया।

आलम यह हुआ अब कनेक्टिविटी आ रही, तब आ रही के इंतजार में शाखा परिसर में बैठे रहने की जगह तो दूर खड़े होने के लिए भी स्थान नहीं रह गया तो ग्राहकों का धैैर्य जवाब दे गया और वे गुस्से में व्यवस्था को कोसने लगे।

उधर, प्रात: करीब 10 बजे से डिसकनेक्ट हुए सिस्टम वापस कनेक्ट न होने से बैंक अधिकारियों के भी हाथ पांव फूलने के साथ ही भीड़ के चलते दिक्कतें बढ़ने लगी। ऐसे में बैंक अफसरों ने प्रवेश गेट को बंद कराकर माहौल को नियंत्रित कर तकनीकी दिक्कतों को दूर कराने के लिए प्रयास तेज किए।

करीब तीन घंटों बाद अपराह्न एक बजे जब कनेक्टिविटी मिली, तब कहीं जाकर कामकाज शुरू हुआ। इस बीच तमाम लोग गेट बंद होने के कारण वापस चले गए। मुख्य शाखा प्रबंधक हरीराम पांडेय ने बताया कि तीन घंटों तक कनेक्टिविटी फेल रहने से ग्राहकों के साथ कर्मी भी परेशान रहे। जानकारी अफसरों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed