फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the family did not agree to the love marriage, the young man called his sister and committed suicide by getting hit by a train.

Hardoi News: परिजन प्रेम विवाह को नहीं हुए राजी तो बहन को फोन कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 12 Mar 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
When the family did not agree to the love marriage, the young man called his sister and committed suicide by getting hit by a train.
हरदोई। प्रेम विवाह के लिए परिजनों के राजी न होने से नाराज युवक ने बुधवार रात लखनऊ-हरदोई रेलवे ट्रैक पर जीआरपी क्षेत्र में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले उसने अपनी बड़ी बहन को फोन कर खुदकुशी कर लेने की बात कही। बहन-बहनोई समेत परिजन उसे फोन मिलाते रहे लेकिन उसने फोन उठाया नहीं।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर निवासी गजराज (22) मिठाई की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान बेनीगंज बस अड्डे के पास है। गजराज की बड़ी बहन सुनीता देहात कोतवाली क्षेत्र के ककराली में रहती हैं। सुनीता के पति छोटू ने बताया कि गजराज प्रेम विवाह करना चाहते थे लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। बुधवार सुबह शादी में मिठाई बनाने की बात कहकर गजराज घर से निकले थे। शाम को गजराज ने सुनीता को फोन कर खुदकुशी कर लेने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद सुनीता और छोटू के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी लगातार गजराज को फोन करते रहे। गजराज ने फोन नहीं उठाया। बुधवार रात गजराज हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास किलोमीटर संख्या 1175/10 और 1175/12 के बीच डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर लेट गए। इस दौरान श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कटकर उनकी मौत हो गई। मौके पर जीआरपी जांच कर रही थी तभी उनका मोबाइल बजने लगा। फोन भाई कन्हैया का था। पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी दी। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भास्कर ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed