फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When his wife did not come with him from Sonipat, the young man committed suicide by hanging himself

Hardoi News: सोनीपत से पत्नी साथ न आई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
When his wife did not come with him from Sonipat, the young man committed suicide by hanging himself
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के जनियामऊ गांव में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चर्चा है कि सोनीपत से पत्नी के साथ में गांव वापस न आने पर गुस्से में युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के जनियामऊ निवासी योगेश पांडेय (21) सोनीपत में मजदूरी करता था। लगभग ढाई साल पहले उसने वहीं खुशबू से शादी कर ली थी। दो दिन पहले योगेश अपने एक साल के बेटे कृष्णा को लेकर वापस गांव आ गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर वह काफी देर तक घर में नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। कमरे में योगेश का शव मफलर के फंदे से लटकता मिला। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सुभाष के मुताबिक योगेश ने पत्नी खुशबू से साथ में ही हरदोई चलने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू साथ में नहीं आई और इसकी वजह से पति पत्नी के बीच फोन पर भी विवाद हो रहा था। पुलिस ने सुभाष की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी से विवाद में युवक ने खुदकुशी की है। परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed