{"_id":"67363649e814f0013b049bb1","slug":"wheels-of-trains-slowed-down-due-to-fog-on-the-very-first-day-reached-hours-late-hardoi-news-c-213-1-hra1004-122521-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पहले ही दिन कोहरे में धीमे पड़ गए ट्रेनों के पहिये, घंटों देर से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पहले ही दिन कोहरे में धीमे पड़ गए ट्रेनों के पहिये, घंटों देर से पहुंची
विज्ञापन
हरदोई। सीजन का पहला कोहरा बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिला। इससे ट्रेनाें का संचालन पटरी से उतर गया। कोहरे की वजह से ट्रेनों के पहियों की गति थम गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन से अप और डाउन रूट पर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इस वजह से हरदोई से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
हरदोई रेलवे स्टेशन पर कोहरे के चलते दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली 12230 लखनऊ मेल एक घंटे 57 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। देहरादून से चलकर वाराणसी जाने वाली 15120 जनता एक्सप्रेस दो घंटे 41 मिनट की देर से, योग नगरी ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे 41 मिनट की देर से ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटा 52 मिनट की देरी से, सहारनपुर एक्सप्रेस तीन घंटे तीन मिनट की देरी से पहुंची।
ट्रेन संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीन घंटे नौ मिनट की देर से, ट्रेन संख्या 13006 पंजाब मेल तीन घंटा चार मिनट की देर से, ट्रेन संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस दो घंटा 10 मिनट, ट्रेन संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस पांच घंटे की देर से, ट्रेेन संख्या 05284 क्लोन स्पेशल आठ घंटे 13 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अप रूट पर ट्रेन संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे 45 मिनट, ट्रेन संख्या 14235 बनारस बरेली एक्सप्रेस 55 मिनट, ट्रेन संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस तीन घंटे 45 मिनट की देर से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के घंटे विलंब से पहुंचने पर रेल यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।