{"_id":"65a426d8251ae6d3dd0f0d09","slug":"wheels-of-buses-stopped-speed-of-trains-slowed-down-hardoi-news-c-213-1-hra1002-9314-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बसों के थमें पहिए, ट्रेनों की गति हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बसों के थमें पहिए, ट्रेनों की गति हुई धीमी
विज्ञापन
हरदोई। कोहरे से रोडवेज बसों के पहिए थम गए हैं। ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन 137 रोडवेज बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाता है। 10 हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। कोहरे के कारण वर्तमान समय में 92 बसों का ही संचालन नियमित रूप से हो पा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित दिल्ली मार्ग है। कोहरे के कारण वाहनों का संचालन सबसे कम हो रहा है। रात्रि सेवा समाप्त हो गई है।
दिल्ली आनंद बिहार तक सिर्फ बीएस-6 बसों को ही अनुमति है। इसलिए अन्य बसें कौशांंबी तक ही जा रही है। कोहरे के कारण दिल्ली मार्ग पर जाने वाली बसों को छोटे रूट पर चलाया जा रहा है। कोहरे के कारण यात्रियों की संख्या भी कम हुई है। वर्तमान में यात्रियों की संख्या घटकर छह से सात हजार प्रतिदिन आ गई है। इससे प्रतिदिन डिपो को पांच से सात लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
बसों के न चलने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समस्या आ रही है। उनको डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।
इंसेट
विलंब से आ रही ट्रेनें
कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन पर मेरठ सिटी राजरानी एक्सप्रेस दो घंटा 14 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटा 23 मिनट, गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 11 मिनट, कोलकत्ता एक्सप्रेस चार घंटा 56 मिनट, गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटा 33 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा छह मिनट देर से पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी बीस से 25 मिनट तक विलंब से आई। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।