{"_id":"5702bf174f1c1b205ec81298","slug":"wheat-procurement-centers-will-be-met-off-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र बंद मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र बंद मिले तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीधे खातों में जाएगा गेहूं खरीद का भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह ने गेहूं खरीद में पारदर्शिता रखने एवं किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। गेहूं खरीद की नोडल एजेंसी विपणन शाखा द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए एडीएम ने कहा कि गेहूं खरीद में अनियमितता किसी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर क्रय केंद्र बंद मिलने की शिकायतें मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर बैनर लगाने एवं कांटा बांट, बोरा आदि की उपलब्धता के साथ किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उधर, विपणन विभाग के पटल सहायक विपिन ने बताया कि खरीद का लक्ष्य करीब एक लाख एमटी रहने की उम्मीद है इसके लिए गुजरात से नए बोरों की खेप की आने वाली है। जिसके आते ही क्रय केंद्रों पर भेज दिया जाएगा। बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है और इसका लाभ अधिक से अधिक किसानों को देने के लिए करीब 95 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन