फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Westerly winds increased melting, even Sun God did not give darshan

Hardoi News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन सूर्य देव ने भी नहीं दिए दर्शन

Tue, 31 Dec 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Westerly winds increased melting, even Sun God did not give darshan
हरदोई। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मंगलवार को भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सोमवार के मुकाबले मंगलवार एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। लोग खुद को सर्दी से बचाने के लिए अलाव तापते और गर्म कपड़ों में खुद को लपेटे दिखे।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर के बाद से अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद सोमवार को पूरा उत्तर-पश्चिम हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई। सुबह से लेकर रात तक सर्दी की वजह से लोगाें की कंपकपी छूट गई। मंगलवार को भी पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर रहा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सर्द हवाओं और गिरते तापमान से शरीर का बचाव करने के लिए लोग आग तापते और गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लेते दिखे। दोपहर में तो गर्म कपड़ों की खरीदारी करते दिखे लेकिन शाम होने तक लोग घरों में दुबक गए। इससे सड़क व बाजार में सन्नाटा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed