फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wellness Day celebrating the birthday of Maya

माया का जन्मदिन कल्याण दिवस के रूप में मना

Fri, 16 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wellness Day celebrating the birthday of Maya

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्म दिन

विज्ञापन
गुरुवार को जिले में जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान ने कहा कि सपा सरकार अपने वादों पर फेल होती जा रही है। केंद्र सरकार ने भी भ्रामक प्रचार प्रसार कर वोट हासिल किए। सभी संकल्प लें और अगले वर्ष 2016 तक बसपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर 2017 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

गांधी मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती का 59वें जन्मदिवस पर बसपाइयों ने 59 किलो का केक काट कर पार्टी मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान ने कहा कि पार्टी मुखिया का जन्म दिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा और इसी दिन को मनाने को सभी उपस्थित हुए हैं। सभी संकल्प लें कि अगले साल तक बीएसपी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

कहा कि देश व प्रदेश पूंजीपति व गुंडों का वर्चस्व कायम हो गया। किसान, गरीब और मजदूर परेशान हैं। एक ओर प्रदेश सरकार है तो दूसरी ओर सात व आठ माह की सरकार है। दोनों सरकार में अंतर नहीं है। दोनों ने भ्रामक प्रचार प्रसार कर वोट पाए और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

कहा कि यूपी में सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया, तो मोदी सरकार भी कालाधन पर यू-टर्न मार गई। दोनों सरकार बड़े भाई व छोटे भाई की तरह हैं और बांटने का काम किया, पर बसपा ने भाईचारे पर जोर दिया। सभी एकजुट हों और भाईचारा कायम कर सरकार बनाने का संकल्प लें।

पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा ने कहा कि सरकारों ने समय-समय पर लुभावने वादे व नारे लगाकर वोट पाए, पर अब संगठित होकर 2017 के चुनाव में मायावती को सीएम बनाना होगा। विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। विकास कार्य दिखायी नहीं दे रहे हैं।

विकास कार्यों को गति बसपा ही दे सकती है। विधायक बृजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस कदर भ्रष्टाचार है कि पुलिस से लेकर सभी विभागों में बिना रकम दिए काम नहीं हो रहा। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा कि बसपा सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी। गांवों और मजरों में दिन रात काम होता था, पर अब प्रदेश में खुले आम लूट हो रही है।

बीएसपी की सरकार बनेगी तो विकास व कानून से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी नेताओं व पदाधिकारियों ने 59 किलो का केक काटा और बसपा सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, एमएलसी अब्दुल हन्नान, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर प्रदीप राजवंशी, कोआर्डिनेटर जगदीश वर्मा, राजीव वर्मा, राजा बक्श सिंह ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed