फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wehicle on foothpath

फुटपाथ पर वाहनों का कब्जा, पैदल निकलना मुश्किल

Sat, 07 Dec 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
wehicle on foothpath
सिनेमा चौराहा के पास बैंक के बाहर फु टपाथ पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के मुख्य बाजार वाले मार्ग से लेकर अन्य मार्गों तक पार्किंग की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हैं। सड़क किनारे फुटपाथ अवैध पार्किंग के रूप में विकसित हो चुके हैं। ऐसे में रोजाना जाम लगता है और पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है। मुख्य बाजार समेत लखनऊ चंगी से सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा से बिलग्राम चुंगी व एसपी आवास के पास से पिहानी चुंगी समेत रेलवेगंज इलाके में पूरे दिन जाम लगार रहता है। इसकी प्रमुख वजह अतिक्रमण और फुटपाथ पर अवैध पार्किंग है। इन सभी मार्गों पर बाजार समेत बड़ी दुकानेें, शोरूम व बैंकें हैं, लेकिन कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण छोटे और बड़े वाहन फुटपाथ पर ही खड़े रहते हैं। फुटपाथ खाली न होने के कारण जाम लगने से स्थिति और बिगड़ जाती है। कुछ समय पूर्व प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए शहर के कई हिस्सों व चौराहों के पास पर्याप्त दूरी को नो पार्किंग जोन घोषित किया था। शुरुआत में इसका सख्ती से अनुपालन कराया गया। जिसका असर भी देखने मिला, लेकिन वक्त बीतने के साथ ही व्यवस्था फिर से पुरानी ढर्रे पर लौट आई है। लोगों का कहना है कि इसको लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कड़े कदम उठाने चाहिए। शहर के कई हिस्सों में स्थायी पार्किंग का प्रबंध किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी
शहर के कुछ हिस्सों को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। नो पार्किंग में वाहन नहीं खड़े होने दिए जा रहे हैं। अगर कोई नियम तोड़ता है, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने यूं बताई समस्या
रेलवेगंज निवासी भुवनेश प्रताप सिह ने बताया कि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दुकानदार व आस पास के लोग फुटपाथ पर वाहन लाकर खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम लगता है।
हरियावां के ग्राम सुमई निवासी दीप सिंह गौर ने बताया कि अमूमन सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक पिहानी चुंगी से लेकर एसपी आवास तक जाम लगा रहता है। मुख्य बाजार में दिन के वक्त दो पहिया वाहन तो जैसे तैसे निकल जाते हैं, लेकिन फुटपाथ पर जगह न होने के कारण चार पहिया वाहन ले जाना और उसे निकाल पाना मुश्किल है।

शहर के मोहल्ला चौहान थोक निवासी मोहम्मद शोएब ने बताया कि जाम के मामले में सबसे खराब स्थिति बड़े चौराहे से छोटा चौराहे व मुन्ने मियां चौराहे की है। सड़क पर फुटपाथ काफी कम है, उस पर लोगों ने फड़ लगा रखीं हैं। जो जगह बची है, उसे अवैध ढंग से पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया कि दिन के वक्त इस सड़क पर लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed