{"_id":"5f22d31c8ebc3e9f941608ec","slug":"weather-report-in-hardoi-hardoi-news-knp5740814185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धूप, दोपहर को बारिश, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धूप, दोपहर को बारिश, राहत
विज्ञापन
हरदोई में बुधवार को दिन भर मौसम सुहाना रहा। गुरुवार सुबह तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर बाद कुछ देर बारिश से मौसम फिर सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिक बोले आर्द्रता बढ़ने पर फिर बारिश हो सकती है।
गुरुवार सुबह उमस और गर्मी बढ़ गई। इससे लोग परेशान हो गए। कुछ देर में बदली छाने लगी। दोपहर तक बदली व सूरज के बीच लुकाछिपी जारी रही। इससे गर्मी के तेवर ज्यादा नहीं चढ़े। दोपहर बाद 10 मिनट की बारिश ने काफी हद तक मौसम सामान्य कर दिया। इससे लोगों को राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आर्द्रता बढ़ने पर बारिश के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में धूप निकलने से बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दो डिग्री पारा अधिक चढ़ गया। शुक्रवार व शनिवार को अच्छी बारिश के आसार हैं।