फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   weather

शीतलहर से लोग ठिठुरे

Mon, 30 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
weather
हरदोई। जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी है। रविवार को भी दोपहर बाद धूप कुछ देर के लिए खिली लेकिन लोगों को ठंड से बहुत अधिक राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी लोगों को सर्दी और सताएगी।
विज्ञापन

शनिवार शाम से शुरू हुआ कोहरा रविवार की सुबह तक छाया रहा। सबसे अधिक परेशानी वाहन सवारों को हुई। सुबह भी दोपहिया हो या चौपहिया वाहन उनको लाइटें जलाकर ही गुजरना पड़ा। रविवार की दोपहर बाद कोहरे को चीर सूरज निकला, लेकिन ठंडी हवाओं के बीच धूप भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सकी, जिससे मौसम में ठंडक बरकरार रही। दोपहर बाद धूप हटते ही गलन का प्रकोप फिर से शुरू हो गया। इससे आम जनमानस ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी व्याकुल दिखे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री एवं न्यूनतम पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री व न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed