{"_id":"a14d21d03194d2ffbf78980a36984c05","slug":"weather-hard-and-grow-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम कड़क, अभ्ाी और बढ़ेगी ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम कड़क, अभ्ाी और बढ़ेगी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के तेवर काफी कड़क है और लगातार कोहरा पड़ रहा,
विज्ञापन
जिससे अगले दिनों में ठंड के बढ़ने के साथ ही तापमान में अभी और गिरावट
आएगी। आज का अधिकतम तापमान 18.0 तथा न्यूनतम 7.0 डिग्री रहा। शाम होते ही
बढ़ रही गलन एवं कोहरे के कारण स्याह सर्द हो चुकी रातों एवं कोहरे के आगोश
में रहने वाली सुबह के दौरान होने वाली कड़ाके की ठंड से लोगों को परेशान
कर रही है।
शुक्रवार को भी देर सुबह तक कोहरा छाए रहा और उसके बाद दिन भर बदली रही, जिससे धूप नहीं मिल सकी और सर्दी से लोग कांपते रहे। बीते दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे से तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
बताया कि सुबह देर तक घना कोहरा छाए रहने से सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ने के साथ ही बागवानी एवं मौसमी फसलों पर पड़ रहा। जिस तरह से देर शाम से देर सुबह तक कोहरा पड़ रहा है और सर्द हवाएं चलती हैं, उससे हाड़कंपाऊं सर्दी हो रही है। उधर, कोहरा बढ़ने के साथ ही सुबह काफी ठंडी हो रही है।
यह कोल्ड मार्निंग दिनचर्या को प्रभावित करने के साथ ही मार्निंग वाक पर भी ब्रेक लगा रही है। कोल्ड मार्निंग को लेकर डॉक्टरों ने भी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। खास तौर से उच्च रक्त चाप एवं हृदय संबंधी रोगों से प्रभावित लोगों को कोल्ड मार्निंग में काफी सचेत रहने की जरूरत है।
प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कायाकल्प के संस्थापक नेचुरोपैथ डा. राजेश मिश्रा ने बताया कि मौसम के अनुसार हमें अपनी दिनचर्या के साथ ही खानपान एवं मौसमी रोगों से बचाव के लिए सचेत रहना चाहिए।