फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weather changed again in the morning, increased cold

Hardoi News: सुबह फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

Sat, 14 Jan 2023 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Weather changed again in the morning, increased cold
फोटो-15- नगर सर्दी से बचाव करती जाती युवतियां। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज शनिवार सुबह बदल गया। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई। पूरे दिन कोहरा भी छाया। अचानक हुए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या एक बार फिर बदल गई। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। तीन से चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लोग जब बिस्तर से उठे तो आसमान साफ था। तकरीबन सात बजे अचानक आसमान पर बादल छा गए। पिछले दो दिनों से सर्दी से थोड़ी राहत पाने वाले लोगों में अचानक मौसम के बदलाव से घर से बाहर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने खुद को सर्दी से बचाने के लिए अलाव का सहारा लिया। सड़कों पर भी भीड़-भाड़ कम देखी गई। वहीं लोग गरम लिबास में लिपटे नजर आए। अचानक बदले मौसम में ठंड का असर बढ़ा और तापमान में दो डिग्री की गिरावट भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होते ही घर से बाहर निकलने में लोग ठंड के कारण कांपते दिखे। सड़क किनारे व चौराहों के आसपास लोग आग से हाथ तापते दिखे। चाय की दुकानों पर भी ठंड का असर लोगों पर खासा दिखा।
तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक रमेश वर्मा ने बताया कि जिले में अभी दो से तीन दिनों के बीच शीत लहर चल सकती थी। शीतलहर के समय तापमान चार से पांच डिग्री तक जा सकता है।

शुक्रवार और शनिवार को धूप निकलने के चलते तापमान 16 डिग्री तक था। मगर पश्चिमी विक्षोभ कि वजह से मौसम में बदलाव आया है। शीत लहर या बारिश की संभावना है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed