फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   we have to fight with corona says health minister

कोरोना के बीच काम भी आवश्यक, मास्क और दो गज दूरी जरुरी

Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
we have to fight with corona says health minister
एंबुलेंस और सैनिटाइजर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, वित्त और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हर किसी को कार्य करना है। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क जरूरी है। उत्तरप्रदेश में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा संक्रमितों की संख्या और मृत्यु दर काफी कम है। उन्होंने कोरोना योद्धाओं के योगदान को सराहा। कहा कि संचारी रोग अभियान के दौरान रैलियों, गोष्ठियों और प्रतियोगिताओं से लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला महिला अस्पताल में 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ कर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को नगर निकाय, पंचायत, शिक्षा, बाल विकास, कृषि, पशु चिकित्सा और नहर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करना होगा। हर किसी को अपने घर और आसपास सफाई रखने के बारे में बताना होगा। मच्छरजनित बीमारियों के लक्षण भी लोगों को बताएं। अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों के स्टीकर आशा सार्वजनिक स्थलों पर लगाएं।
विज्ञापन

बुखार के रोगियों को चिह्नित किया जाए। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और डीएम पुलकित खरे ने भी संबोधित किया। इस दौरान सदर विधायक नितिन अग्रवाल, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, मल्लावां-बिलग्राम विधायक आशीष सिंह आशू, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, एसपी अमित कुमार, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन, एडीएम संजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था सुधारें
वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। महिला वार्ड, शौचालय, आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया। महिला अस्पताल के अधीक्षक से कहा कि सफाई व्यवस्था में और सुधार की जरूरत है। उन्होंने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल भी देखे। औषधि वाटिका में आंवला का पौधा भी रोपा। यहां से उन्होंने एंबुलेंस और सैनिटाइजर वाहन को भी रवाना किया।

समय पर पूरा कराएं मेडिकल कॉलेज का निर्माण
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला कोषागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टांप पेपर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही बिलिंग रूम, बिल पासिंग रूम का जायजा लिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी कंचन भारती को निर्देश दिए कि स्टांप पेपर और अन्य अभिलेखों के रखरखाव में सुधार करें। गौराडांडा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाए। सीएमओ डॉ. एसके रावत को निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज की चहारदीवारी के किनारे वृहद पौधरोपण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed