{"_id":"65186eef300fd5c99a0bb474","slug":"we-are-against-development-doing-caste-politics-nitin-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4407-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम विकास की और विरोधी \nजाति की राजनीति कर रहे : नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम विकास की और विरोधी जाति की राजनीति कर रहे : नितिन
Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। बावन विकास खंड के मानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने साढ़े सात करोड़ रुपये से कराए गए विकास कार्याें का लोकार्पण किया। तीन करोड़ 20 लाख रुपये से तैयार दो गोशालाओं का शिलान्यास भी किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे परिवार ने विकास की राजनीति की है। आगे भी विकास की राजनीतिक ही करेंगे। विरोधी जाति के दम पर चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने गुंडों-माफियाओं को उनकी सही जगह पहुंचा दिया है।
मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से गदगद आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जाति और धर्म का भेद किए बिना सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर जरूरतंमंद को दिया है। उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का उल्लेख भी उन्होंने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास कर रहा है। प्रदेश को गुंडाराज से भी मुक्ति मुख्यमंत्री ने दिलाई है। अबाकारी मंत्री ने कहा कि जल्द ही बाईपास का निर्माण भी शुरू कराया जाएगा और कृषि महाविद्यालय का संचालन हरदोई के परिसर में ही शुरू होगा।
कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, नाजिम खां, प्रदीप सिंह, नरेंद्र शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, अभय गुप्ता, अनीस पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डा. राम प्रकाश, एडीओ पंचायत कमलेश पांडेय भी मौजूद रहे।