फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Waterlogging in Pihani town for the third day, people trapped in their homes and no electricity

Hardoi News: पिहानी कस्बा में तीसरे दिन भी जलभराव, घरों में कैद रहे लोग और नहीं मिली बिजली

Thu, 07 Aug 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Pihani town for the third day, people trapped in their homes and no electricity
पिहानी। कस्बे में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जलभराव बना रहा। लोग घरों में कैद रहे और सब स्टेशन में पानी भरा होने से उपभोक्ताओं को तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। लोगों को मोबाइल चार्जिंग और सबमर्सिबल चलाने तक के लिए दिक्कतें हुईं। लोगों को टेंट और इलेक्ट्रिक हाउस पर किराए पर भी जनरेटर नहीं मिल सके।
विज्ञापन

कस्बा में तीन अगस्त की रात में हुए बारिश के बाद जलभराव शुरू हुआ। पानी दुकानों और मकानों में भर गया। जलभराव के कारण लोग अभी भी घरों में कैद हैं। चपरतला रोड समेत कई जगहों से पानी निकल गया है, लेकिन बंदर पार्क, कटरा बाजार, जूनियर हाई स्कूल रोड, सिनेमा रोड, नई बस्ती यूसुफजई व बड़ा चौराहा से खुरमुली रोड पर जलभराव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी पानी भरा होने से रोगियों को आने-जाने में दिक्कतें हुईं। रात में बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन




जलभराव से सब स्टेशन तीसरे दिन भी ठप है। पिछले तीन दिन से कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप है। बृहस्पतिवार को पंपिंग सेट से सब स्टेशन परिसर का पानी निकालने का प्रयास किया गया। जलभराव से कटरा बाजार, जूनियर हाई स्कूल रोड और नई बस्ती में दुकानदारों और घरों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक श्याम प्रकाश व एडीएम प्रियंका सिंह और एसडीएम व चेयरमैन प्रतिनिधि सैफ सईद खां के साथ राहत सामग्री वितरित की। एडीएम ने बताया कि प्रभावित लोगों को बाबा मैरिज लॉन में बनाए गए शरणालय में भोजन भी वितरित कराया जा रहा है। नगर पालिका में भी प्रभावितों को किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed