फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   water suplly in 20 villages

20 गांवों में घर-घर पाइप लाइन के नल से पहुंचेगा जल

Mon, 03 Aug 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
water suplly in 20 villages
हरदोई। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल पहुंचाने की कवायद में जल निगम ने 20 गांवों की पाइप लाइन पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का फैसला लिया है। इसके लिए जिले से विस्तृत एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द 20 गांवों के 21782 घरों में शुद्ध जल पहुंचेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत साल 2024 तक जिले के सभी 1306 गांवों में हर घर को नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष में शासन के सामने वित्तीय समस्याएं आ रही हैं। बावजूद इसके जल जीवन मिशन को रफ्तार देने की कवायद में फिलहाल तय हुआ है कि जिले में कम से कम 20 गांवों में हर घर में नल से जल की व्यवस्था की जाए। 20 गांवों में पहले से ही संचालित पाइप लाइन पेयजल योजना के तहत कराए गए कार्यों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा चुका है। अभी तक इन गांवों के सभी घरों में पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं था। हर गांव में जगह-जगह स्टैंड पोस्ट बनाकर टंकी से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। अब इन 20 गांवों के सभी घरों में पाइप लाइन से कनेक्शन किया जाएगा। घरों में जल्द नल से पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये परियोजना पर होंगे खर्च
चयनित 20 गांवों में हर घर को पाइप लाइन से कनेक्शन देने के लिए 19 करोड़ 94 लाख 72 हजार रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। हर गांव का अलग-अलग एस्टीमेट है। इन गांवों में कुल 21782 घरों में कनेक्शन किए जाएंगे। एक परिवार औसतन पांच सदस्यों का माना जाता है और लिहाज से देखें तो एक लाख से अधिक लोग उक्त योजना से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगा लाभ
रैंसों, रायपुर, पलिया सिसाला, अहिरोरी, खजुरहरा, तेजीपुर, दहेलिया, पहुंतेरा, अटवा कटैया, मुंडेर, हरपालपुर, गौसगंज, मझिला, बावन, परसोला, कुचिला विजना, मझिगवां, लोनहरा, बेंहदर कला, अंर्धरा।
तो अब 55 लीटर पानी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति ही मिलेगा
जल निगम के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अब तक एक दिन में एक व्यक्ति के लिए 70 लीटर पानी की आवश्यकता मानी जाती थी। इतना पानी उपलब्ध कराने के हिसाब से ही योजनाएं बनतीं थीं, लेकिन जल जीवन मिशन (हर घर नल से जल) के तहत 55 एलपीसीडी (लीटर पर कैपिटा डे) के हिसाब से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
जिम्मेदारों की सुनिए
जल निगम के अधिशासी अभियंता एके त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी 20 गांवों को चिह्नित करने के बाद विस्तृत एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा हैं। जल जीवन मिशन के तहत फिटिंग का कार्य कराया जाएगा।
पेयजल परियोजना से जुड़ी खबर का इनसेट
लोन्हारा निवासी जगजीवन ने कहा कि अभी तो पानी के लिए या तो स्टैंड पोस्ट तक जाना होता है या फिर गांव में लगे सरकारी हैंडपंप पर। अगर घर में ही नल का कनेक्शन हो जाएगा तो काफी राहत मिलेगी।

पलिया निवासी प्रदीप यादव ने कहा कि गांव में पानी की टंकी बने काफी समय हो चुका है। अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके घरों में पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच पाया है। अगर इस पर कार्य हो रहा है, तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed