फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water reached the houses of Dhobiya village, two hundred people were shifted to Tapovan

Hardoi News: धोबिया गांव के घरों में पहुंचा पानी, दो सौ लोगों को तपोवन में शिफ्ट कराया गया

Wed, 06 Aug 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Water reached the houses of Dhobiya village, two hundred people were shifted to Tapovan
पिहानी। धोबिया गांव तक पानी पहुंच गया। घरों में पानी भरने से करीब दो सौ लोगों को धोबिया तपोवन में बनाए गए शरणालय में शिफ्ट कराया गया है। कस्बा के सब स्टेशन में पानी दूसरे दिन भरा रहा, जिससे दूसरे दिन बुधवार को आपूर्ति ठप रही। डीएम अनुनय झा ने धोबिया तपोवन में शारणालय में प्रभावित से हालचाल जाना। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सई नदी में पानी बढ़ने से विद्युत उपकेंद्र परिसर भी जलमग्न हो गया। जेई अजय शर्मा ने बताया कि अंदर तक पानी पहुंच जाने से मशीनें भीग गईं हैं। जिसके चलते अभी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जा पा रही है। धोबिया गांव में पानी भरने से लगभग दो सौ लोग बेघर हो गए हैं। इन्होंने तपोवन सिद्ध आश्रम पर शरण ले रखी है। बुधवार की शाम डीएम ने तपोवन पहुंच कर उनका हालचाल लिया। कहा कि खाने पीने की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। पानी निकालने के प्रयास कराएंगे।
विज्ञापन

सभी को मुआवजा देने के लिए नुकसान का आंकलन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं के लिए भी चारा पानी का इंतजाम करने के निर्देश दिए। कस्बा में जलभराव और सई नदी के आए पानी का डीएम ने जायजा लिया। ईओ अमित कुमार को नालों की साफ-सफाई तेजी से किए जाने के निर्देश दिए। रिशु वैश्य, गुंजन रस्तोगी आदि ने सई नदी व पराजाऊ तालाब पर अतिक्रमण की जानकारी दी। कहा कि शरणार्थियों के लिए बाढ़ राहत किट तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। इटरा के जवाहर नवोदय में जलभराव हो गया है। चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया की अंदर के रास्ते भी पानी से डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed