{"_id":"5f2d91d68ebc3e41026f3d61","slug":"water-problem-in-hardoi-hardoi-news-knp5756106123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बारिश डूबा शहर का मोहल्ला कौशलपुरी, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बारिश डूबा शहर का मोहल्ला कौशलपुरी, लोगों को हो रही परेशानी
फोटो-17-सांडी रोड कौशलपुरी की गली में भरे पानी में जाते बाइक सवार। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरदोई शहर के सांडी रोड स्थित मोहल्ला कौशलपुरी के लोग गलियों में गंदा पानी भरने से परेशान हैं। इसकी वजह नाला निर्माण के कारण पालिका द्वारा जल निकासी रोकना है। इससे नालियां ओवरफ्लो हो रहीं हैं। लोगों ने पालिका के बिना योजना नाला निर्माण करवाने पर रोष जताया। पालिका ईओ का कहना है कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहल्ला कौशलपुरी में घुसते ही जलभराव के कारण निकलना मुश्किल होता है। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण बीमारियों का डर भी बना हुआ है। वाहन सवार तो किसी तरह निकल जाते हैं लेकिन पैदल चलना दूभर है। बचकर निकलने के चक्कर में हादसे में भी होते हैं।
विज्ञापन
पालिका ने नाला निर्माण के लिए घरों से होने वाली जलनिकासी तो बंद करा दी लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करी। इस कारण गंदा पानी नालियों से उफनाकर गलियों में भर रहा है। पालिका ईओ रविशंकर शुक्ला ने कहा कि नाला निर्माण के कारण ये स्थिति है। गुंजाइश देखते ही पानी निकलवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।