फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   water logging due to minor patri break

कटी माइनर पटरी, फसलें डूबीं गांव में घुसा पानी

Sat, 04 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
water logging due to minor patri break
गांव के अंदर भर रहे पानी को रोकने के लिए मेड़ बांधती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
पचदेवरा। बीस साल से सूखे पड़े बरबन रजबहा में शुक्रवार देर रात पानी आया तो लोगों और किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुकी माइनर पटरी सुल्तानपुर व धर्मपुर गांव के पास कट गई। जिससे दोनों जगह खेतों में खड़ी फसल डूब गई। पानी सुल्तानपुर गांव तक पहुंच गया। सिंचाई कर्मियों ने दो जेसीबी मंगाकर नहर पटरी की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से लोनार के बरबन गांव तक गया रजबहा दो दशक से सूखा पड़ा है। रजबहा क्षेत्र से होकर गुजरा है, देखरेख के अभाव में कई जगह पर रजबहा की पटरी खराब हो चुकी है। शुक्रवार रात शाहजहांपुर से छोड़ा गया पानी रजबहे में आ गया। देर रात तेज बहाव के कारण ग्राम सुल्तानपुर के पास रजबहा कट गया। पानी आस पास के खेतों समेत गांव में भर गया। पानी घरों में घुस गया। शनिवार सुबह लोगों ने खुद को पानी से घिरा पाया। लोग खेतों में पहुंचे तो वहां खड़ी आलू और गेहूं की फसल भी जलमग्न मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मियों ने दो जेसीबी मंगाकर नहर पटरी की मरम्मत कराई। गांव के ही अमित, सुशील व गुड्डू आदि ने बताया कि खेत में खड़ी गेहूं व आलू की फसल खराब होने की आशंका है। वहीं रात 8 बजे धर्मपुर गांव के पास भी नहर पटरी कटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। सुबह लोग खेतों की ओर गए तो चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। धर्मपुर निवासी देवेंद्र, सुनील व रघुवीर आदि ने बताया कि पानी भरने से सैकड़ों बीघा गेहूं व आलू की फसल डूब गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नहर पटरी कटने की सूचना सिंचाई विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed