फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water level of Yamuna increased in Delhi, trains had to be diverted

Hardoi News: दिल्ली में यमुना का बढ़ा जलस्तर, ट्रेनों का बदलना पड़ा मार्ग

Wed, 03 Sep 2025 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Water level of Yamuna increased in Delhi, trains had to be diverted
हरदोई। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन कर दिया है। दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों समेत हरदोई में ठहरने वाली एक जोड़ा ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं, पंजाब जाने वाली दो ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे ने यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पुरानी दिल्ली जाने वाले यमुना नदी के पुल संख्या 249 को बंद कर दिया है। ऐसे में स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट की गई हैं। इसमें हरदोई में रुकने वाली मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन 14208 पद्मावत एक्सप्रेस को दिल्ली से तीन सितंबर के लिए परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली साहिबाबाद से संचालित किया गया।
विज्ञापन

उधर, पंजाब के फिरोजपुर जाने वाले रास्ते में रेलवे ने माखू और गीदरपिंडी के मध्य नदी पर पड़ने वाले पुल संख्या 84 को भी एहतियातन तौर पर बंद कर दिया है। ऐसे में ट्रेन 13307 धनबाद से चलकर फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस और डाउन में ट्रेन 13308 परिवर्तित मार्ग लुधियाना, मोगा से होते हुए फिरोजपुर के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि नदियों के बढ़े जलस्तर के मद्देनजर ट्रेनों के संचालन की तिथि से एक दिन के लिए ट्रेनों को परिवर्तित किया गया है। जलस्तर बढ़ेगा तो मार्ग परिवर्तन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed