फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water crisis at roadways bus station

Hardoi News: रोडवेज बस स्टेशन पर पानी का संकट

Mon, 01 Apr 2024 04:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 01 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Water crisis at roadways bus station
हरदोई। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों से विभाग को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त हो रहा है, मगर यात्रियों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इससे विभाग को प्रतिमाह लाखोंं रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। विभाग की ओर से स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने का दावा किया जा रहा है, मगर हकीकत में स्टेशन पर यात्रियों के सुविधा नाममात्र है। स्थानीय स्टेशन परिसर में यात्रियों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगा है मगर वह खराब पड़ा है।
विज्ञापन

स्टेशन पर वाटर लाइन को पानी की टंकी से जोड़ा गया है। वह पानी गर्मी में इतना गर्म हो जाता है कि उसको हाथ लगाने के बाद कोई पीने की हिम्मत नहीं जुटा पता। इसके साथ ही टंकी का पानी पीने योग्य नहीं है। इससे यात्रियों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है। स्टेशन पर वाटर एटीएम लगा है, इसका भी शुल्क देना होना है। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्री पानी के लिए भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर वाटर कूलर को जल्द सही करा दिया जाएगा। टंकी की सफाई नियमित की जाती है। उसकी जांच कराके यात्रियों को शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाएगी।
हुकुम सिंह, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed