फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Warning of self-immolation

जमीन से कब्जा न हटा तो करेंगे आत्मदाह

Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Warning of self-immolation

दबंगों द्वारा भूमि पर कब्जा कर जबरन जोते जाने के विरोध में ग्राम गजाधरपुर के पीड़ितों ने बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई कि भूमि वापस दिलाई जाए, अन्यथा 5 फरवरी को डीएम आवास या कार्यालय के समक्ष खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करेंगे।

विज्ञापन


टड़ियावां के ग्राम गजाधरपुर के ग्रामीण प्रेम कुमार व फेरूलाल ने बताया कि वह वर्षों से गांव के भूखंड में कंडा बठिया व घूरा आदि डालते आ रहे थे।

गांव के दबंगों ने पुलिस के सहयोग से न सिर्फ इस जमीन को जोत लिया बल्कि उनकी बठिया आदि को नष्ट कर दिया। उलाहना देने पर इन लोगों ने उनको व उनके पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ितों ने कहा कि इसको लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दबंगों का दुस्साहस बढ़ गया है और वे उनके परिवारों को जान से मारने के लिए तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को शिकायती पत्र देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed