{"_id":"5deaa5ec8ebc3e1b8c4250af","slug":"want-justice-for-unnow-matter-hardoi-news-knp530564179","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव प्रकरण में भी तेलंगाना जैसा न्याय करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव प्रकरण में भी तेलंगाना जैसा न्याय करे प्रदेश सरकार
विज्ञापन
हरदोई। हैदराबाद प्रकरण में तेलंगाना पुलिस द्वारा चारों हत्यारों के एनकाउंटर की सूचना पर अधिवक्ता महासंघ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। पदाधिकारियों ने मांग की है कि उन्नाव में हुई जघन्य घटना में भी उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे ही न्याय दिलाए।
जिलाध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि हैदराबाद में हुई दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं राष्ट्र व समाज के लिए घातक हैं। इसको देखते हुए केंद्र सरकार को तत्काल फांसी देने का कानून बनाना चाहिए।
महासंघ महिला जिलाध्यक्ष रश्मि मिश्रा ने कहा कि आज समाज में अनैतिकता का माहौल है, जो चिंतनीय है। अधिवक्ता कुसुमलता व समता शर्मा ने कहा कि तेलंगाना में चारों आरोपियों को मार गिराना सराहनीय है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, आशू मिश्रा, जयवेंद्र सिंह कुशवाहा, बृज किशोर, द्वषि सैनी, संजीव अवस्थी, जितेंद्र बाजपेई, सत्यपाल वर्मा, विनीत पांडे आदि मौजूद रहे।