{"_id":"62b524b87f4a90b7d7a94240ef13dfd0","slug":"wait-for-help-get-a-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद का इंतजार, कब मिलेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद का इंतजार, कब मिलेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबी की फसलों और किसानों की किस्मत पर पानी फेरने
विज्ञापन
वाली बरसात के बाद प्रदेश सरकार ने हरदोई को भी आपदाग्रस्त जिलों में शामिल
कर लिया है। जिसके बाद से किसानों की मदद को लेकर उम्मींदे बढ़ गई। यह अलग
बात है कि जिला प्रशासन के स्तर से अभी तक इस ओर हलचल नहीं है।
ऐसे में मदद को लेकर किसानों को कब तक इंतजार करना पड़ेगा, यह आने वाले समय पर निर्भर है। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किए गए आपदाग्रस्त जिलों में हरदोई का भी नाम शामिल करने की खबर गुरुवार को आने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसकी पुष्टि करने के लिए और आपदाग्रस्त घोषित हो जाने के बाद मिलने वाली मदद एवं सुविधाओं की जानकारी के लिए इधर से उधर संपर्क में जुटे रहे।
किसानों की मदद को लेकर टकटकी लग गई है। शासन से अभी तक इस ओर जिले में गाइड लाइन न भेजे जाने से संबंधित अफसर भी कुछ कह नहीं पा रहे है। प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा डा. अशोक शुक्ला कहते है कि इस ओर अभी जानकारी नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर से जो भी सुविधाएं एवं सेवाओं के निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार किसानों के हितों के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। उधर, जिला प्रशासन अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहा कि कितने किसानों को कितने रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा।