फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vulnerable to high tension line Death came to child

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बालक की मौत

Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vulnerable to high tension line Death came to child
घर के बाहर बैठे मृतक बालक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

लोनार। मत्तीपुर गांव निवासी बालक की शुक्रवार रात जिला अस्पताल से लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह हाईटेंशन लाइन के  तार की चपेट में आकर झुलस गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के पिता ने पावर हाउस के  अधिकारियों की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के मत्तीपुर गांव निवासी जेजेराम का बेटा पवन (12) शुक्र वार को शाम चार बजे खेतों की तरफ बकरियां चराने गया था। इसी दौरान एक खेत से निकले हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय रस्ते में पवन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार को परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जेजेराम ने पवन की मौत क ा कारण सवायजपुर के बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही बताया है। उसका आरोप है कि गांव के बाहर से निकली लाइन के तार काफी नीचे होने की अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बाद भी तार सही नहीं कराए गए। गांव निवासी शिवम, विजेंद्र पाल, आदित्य, मदन पाल व राम बरन आदि का कहना है कि पिछले महीना इसी जगह पर तार की चपेट में आकर नील गाय की मौत हुई थी। इसके कुछ दिन बाद जेई व लाइन मैन गांव में चेकिंग करने आए थे। इस दौरान उनको तार काफी नीचे होन व नील गाय के मरने क ी जानकारी दी गई थी। जेई ने जल्द ही लाइन मैन से कहकर तार सही कराने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन इसके बाद भी लाइन सही नहीं कराई गई। जिसके चलते पवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसा हूं अभी बात नहीं कर सकता। कल किसी समय हरदोई में ही फोन करके मिल लेना। लोनार थाना क्षेत्र के मत्तीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बालक की मौत के  कारणों के बारे में जानकारी मांगने बोले जेई।
अजय प्रताप सिंह, जेई सवायजपुर पावर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed