फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Voters rally out of town

शहर में निकाली गई मतदाता रैली

Mon, 26 Jan 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 26 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Voters rally out of town

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन रविवार को सर्दी के

विज्ञापन
दौरान भी बड़ों को जागरूक करने का नन्हे मुन्नों में जज्बा कहीं से भी ठंडा नहीं पड़ा। स्वर्ण जयंती चौराहे पर डीएम के हरी झंडी दिखाते ही नन्हे मुन्नों की रैली हाथों में बैनर व नारे लगाते हुए रवाना हो गई।

डीएम रमेश मिश्र ने स्काउट गाइड सहित प्रतिभाग लेने वाले कई स्कूलों के बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि देश के कर्णधारों का यह जज्बा देखकर युवाओं व बड़ों को कम से क म अपने दायित्वों को याद कर ही लेना चाहिए। यदि हर युवा अपने  दायित्वों को समझकर मतदाता बनने के लिए खुद लालायित हो जाएं तो नन्हे मुन्नों को इस तरह उन्हें जागरूक करने की जरूरत न पड़े।

इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने रैली में भाग लिया। इससे पूर्व गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को जानने वाला और लोकतंत्र के गठन में पूर्ण निष्ठा रखने वाले को भारत देश का सच्चा और जागरूक नागरिक की संज्ञा दी जा सकती है, इसलिए सभी का दायित्व है कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा से करें।

इस मौके पर कई अफसर और मतदाता मौजूद थे। उधर, सवायजपुर तहसील परिसर में तहसीलदार रामसुमेरन द्विवेदी ने स्कूली बच्चों को मतदान के महत्व को बताया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्य बाजार होते हुए जूनियर हाईस्कूल पहुंच खत्म हुई।

इस मौके पर महेश त्रिपाठी, आनंद, मंजूलता आदि मौजूद थे। उधर, संडीला में रैली जूनियर हाईस्कूल से आईआर इंटर कालेज तक निकाली गई, जिसे एसडीएम जीसी श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। स्कूलों के बच्चे बैनर एवं पोस्टर लिए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed