फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vivekananda showed the path of human welfare

विवेकानंद ने मानव कल्याण का दिखाया मार्ग

Sat, 04 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda showed the path of human welfare

शिव विश्व कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शनिवार

विज्ञापन
को प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुुप्त के मोहल्ला आलू थोक स्थित आवास पर स्वामी विवेकानंद की 113वीं पुण्य तिथि मनाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर वेदांत मार्ग को संरक्षित एवं पल्लवित करने के आह्वान के साथ घर-घर धर्म दीप जलाने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वर्ष 1891 में अमेरिका के शहर शिकागो में विश्व सम्मेलन मेें ओजस्वी ‘उठो जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करो’ उद्बोधन कर भारतीय संस्कृति, परंपरा तथा वेदांत मार्ग का अनुकरण करने का विश्व को संदेश दिया, वह वास्तव में अद्भुत एवं अतुलनीय था, उनके आध्यात्मिक विचार आज भी संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक हैं।

उनका अनुसरण कर हम अपना जीवन सार्थक बना सकते हैं। वरिष्ठ सदस्य उमेश शुक्ला एवं आरवी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वास्तव में युग पुरुष थे। उन्होंने अपनी अमृतवाणी से विश्व को शांति और मानव को कल्याण का मार्ग दिखाया। इस मौके पर प्रेमा कुशवाहा, शिवप्यारी मिश्रा ने भक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन सदस्य रामबहोरन मिश्रा ने किया। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह तोमर, रजनीश गुप्ता, श्याम मोहन, अंतरा गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, निर्यात गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, काजल, सोमेश्वर सिंह, रामऔतार शर्मा, सरोज, देवेश मिश्रा, राजीव बाजपेयी, ओम कुमार, दिनेश त्यागी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed