{"_id":"677969d19acf2a36010d11cc","slug":"visibility-was-200-meters-due-to-dense-fog-day-temperature-also-dropped-hardoi-news-c-12-1-knp1086-956605-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घने कोहरे के कारण 200 मीटर रही दृश्यता, दिन का पारा भी लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घने कोहरे के कारण 200 मीटर रही दृश्यता, दिन का पारा भी लुढ़का
विज्ञापन
लखनऊ रोड पर सुबह कोहरे में जाते वाहन।
- फोटो : लखनऊ रोड पर सुबह कोहरे में जाते वाहन।
हरदोई। घने कोहरे के कारण शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह के बाद दिन भर दृश्यता पर असर पड़ा। इस बार सर्दी के मौसम में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दृश्यता 100 से 200 मीटर तक रही।
कोहरे के कारण 100-200 मीटर दूर तक साफ नहीं नजर आ रहा था। इससे इतर चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण दिन का तापमान शुक्रवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेल्सियस घट गया।
मौसम के तीखे तेवर पिछले कुछ दिनों से लगातार देखने को मिल रहे हैं। नए साल की शुरूआत से ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी के साथ अब कोहरा भी पड़ने लगा है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह और शाम घना कोहरा रहा। कोहरा बरसने के कारण अधिकांश वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज चमका, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। शाम को गलन भी तेजी से बढ़ गई।
मौसम विभाग के वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता सुबह के समय 97 फीसदी और शाम के समय 76 फीसदी रही।
सर्दी बढ़ते ही गर्माया अंडे का कारोबार, हर रोज 5000 अंडों की खपत
ठंडक बढ़ते ही अंडे के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। सर्दी शुरू होने से पहले अंडा पांच या छह रुपये प्रति पीस बिक रहा था। लेकिन अब अंडा आठ रुपये प्रति पीस बिक रहा है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक शहर में अंडे की एक पेटी 900 रुपये में बिक रही थी। दिसंबर में ठंड बढ़ने के साथ एक पेटी 1120 रुपये की हो गई। सर्दी बढ़ने से अंडे की खपत 40 फीसदी तक बढ़ी है। थोक बाजार में अंडे के दाम बढ़ने का असर फुटकर बाजार पर भी पड़ा है। शहर में प्रति दिन चार से पांच हजार अंडे की खपत बताई जा रही है। अंडे के थोक कारोबारी विजय कश्यप ने बताया कि अंडा पंजाब और बंगाल से अधिक आता है। सर्दी में अंडे की मांग गर्मी की तुलना में करीब दोगुनी हो जाती है।