{"_id":"63f50b84303a6f02df009ae0","slug":"viral-video-of-a-girl-being-made-to-ride-on-a-bike-tank-hardoi-news-c-12-1-91095-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर घुमाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर घुमाने का वीडियो वायरल
Tue, 21 Feb 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ के बाद टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक युवती को बाइक की टंकी पर बैठालकर घुमा रहा है। बाइक और कार पर जा रहे लोगों ने इनका वीडियो बना लिया। यह बाइक सीतापुर रोड होते हुए टड़ियावां इलाके में देखी गयी हैं। एएसपी ने जांच के आदेश दिए है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को ढूंढना शुरू कर दिया है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए है। एएसपी के अनुसार अश्लीलता फैलाने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करके दोनों को ढूंढा जा रहा। इसके अलावा बाइक का चालान भी किया जाएगा। बाइक की टंकी पर बैठाकर हीरोपंती करने वालों को बख्शा नही जाएगा। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवक ने एक युवती को बाइक में आगे टंकी पर बैठाकर चला रहा है। सामने बैठी महिला भी युवक को गले लगाकर बेशर्मी करती हुई वीडियो में नजर आ रही है।