फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vinod, who came from Firozabad, took charge as District Judge

फिरोजाबाद से आए विनोद ने संभाला जिला जज का कार्यभार

Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vinod, who came from Firozabad, took charge as District Judge
न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते नवागंतुक जिला जज विनोद कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। फिरोजाबाद से स्थानांतरित होकर आए विनोद कुमार ने बुधवार को जिला जज के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण भी किया। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर तैनात रहे विनोद कुमार का तबादला पिछले दिनों उच्च न्यायालय ने हरदोई के जिला जज के पद पर दिया था।
विज्ञापन

हरदोई के जिला जज रहे राघवेंद्र का तबादला इसी पद पर मुरादाबाद कर दिया गया है। बुधवार को विनोद कुमार ने हरदोई आकर जनपद न्यायाधीश का कार्यभार संभाल लिया। बुधवार को ही उन्होंने विभिन्न अदालतों का व कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिला जज ने निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि परिसर में कही भी गंदगी नही होनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी व नाजिर को इस बावत निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश ने निरीक्षण से परिसर में कर्मचारी भी मुस्तैद नजर आए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज प्रथम संजीव कुमार सिंह, अपर जिला जज द्वितीय अखिलेश कुमार व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार कोर्ट मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed