{"_id":"6a11e57ae23a1a2b880ff2f7","slug":"vimlesh-will-install-solar-navneet-will-prepare-the-data-of-the-agriculture-department-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150273-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विमलेश सोलर करेंगे इंस्टॉल, नवनीत तैयार करेंगे कृषि विभाग का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विमलेश सोलर करेंगे इंस्टॉल, नवनीत तैयार करेंगे कृषि विभाग का डाटा
विज्ञापन
फोटो-10- पायल सिंह। संवाद
हरदोई। जिला सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 203 युवाओं को नौकरी का ऑफर मिला। मेले में आए विमलेश को सोलर प्लांट इंस्टॉल करने और नवनीत को कृषि विभाग का डाटा तैयार करने का मौका मिलेगा। रोजगार मिलने पर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
जिला सेवायोजन कार्यालय और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। मेले में दि इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक, ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज संडीला, सखी प्लाइवुड एवं लैमिनेट्स संडीला, एचएफएल कन्ज्यूमर संडीला, टाटा रिट्राइव, एलआईसी, हरियावां शुगर मिल्स और मिस्टी आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने दीप जला कर किया। मेले में 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
कंपनी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को कंपनी व उससे संबंधित कार्य, वेतन व भत्ते के बारे में जानकारी दी। साक्षात्कार के उपरांत 203 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी भुवन चतुर्वेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल के बारे में मार्गदर्शन दिया। सेवायोजन कार्यालय के मुनेंद्र कुमार, निशात अंसारी, श्रवण कुमार गुप्ता, राजेश्वर दयाल, हरी शंकर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेले में चयनित नीर के विमलेश चौहान ने बताया कि उनका टाटा रिट्राइव कंपनी ने चयन किया गया है। कंपनी सोलर इंस्टॉलेशन का कार्य करती है। कंपनी ने 15 से 20 हजार रुपये दिए जाने की बात कही है।
बहोरवा से नौकरी की तलाश में आए नवनीत पांडेय का ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयन हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 20 हजार रुपये का ऑफर है। उनको कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का डाटा तैयार करना है।
शहर के आजादनगर निवासी पायल सिंह को एलआईसी ने हायर किया। पायल इस जॉब से काफी खुश दिखीं। उन्होंने बताया कि बेहतर ऑफर है।