{"_id":"66b50156c12695786007275b","slug":"villagers-said-in-front-of-sdm-do-not-want-consolidation-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118129-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एसडीएम के सामने बोले ग्रामीण, नहीं चाहिए चकबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एसडीएम के सामने बोले ग्रामीण, नहीं चाहिए चकबंदी
विज्ञापन
मल्लावां। सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय राघौपुर के बेरिया नजीरपुर में चल रही चकबंदी में ग्रामीणों ने चक काटने में अनिमितता का आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को बिलग्राम एसडीएम के सामने पांच सौ से अधिक किसानों ने एक स्वर में कहा कि गांव में चकबंदी नहीं चाहिए।
बिलग्राम एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की ओर से की गईं शिकायतों पर बयान दर्ज किए। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पीसी उत्तम ने ग्रामीणों के बयान लिए। गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। डीएम के निर्देश पर बिलग्राम एसडीएम ने चकबंदी विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों से बातचीत की।
ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव में की गई चकबंदी को निरस्त किए जाने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं, सभी ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने की मांग की है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
चकबंदी अधिकारी पीएन श्रीवास्तव, प्रधान गुड्डी देवी, शांति देवी, सुबोध कुमार, परशुराम, रामदुलारे, लालता प्रसाद, शिवराम सिंह, निशा देवी, रामदयाल, शिवदयाल और प्रधान प्रतिनिधि रिंकू राजपूत आदि किसान मौजूद रहे। बता दें कि गांव में चकबंदी में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विधायक, डीएम को शिकायती पत्र दिए हैं।