{"_id":"605f6cbe8ebc3ed4be2dc77d","slug":"villagers-of-lalamau-caught-fire-villagers-found-control-hardoi-news-knp6202953144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालामऊ के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालामऊ के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
विज्ञापन
भरावन। थाना क्षेत्र अतरौली के ग्राम लालामऊ के जंगल में शनिवार की दोपहर आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में आग फैल गई। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को जद में ले लिया।
आग आसपास खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंचती, इससे पहले ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पंपिंग सेट आदि चलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लगभग एक बीघा क्षेत्रफल में जंगल जल चुका था। ग्रामीण रामप्रकाश, श्रीराम, मुन्नीलाल, रामौतार, गजराज व कमलेश आदि ने बताया कि आग लगने से फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।