फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Villagers gathered to get their mobile numbers linked in the Aadhaar update camp

Hardoi News: आधार अपडेशन शिविर में मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए जुटे ग्रामीण

Thu, 23 Jan 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 23 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers gathered to get their mobile numbers linked in the Aadhaar update camp
फोटो-22- आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करते डाक कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

- पांच वर्ष से कम 40 बच्चों के नवीन आधार कार्ड के लिए पंजीकरण किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को आधार अपडेशन के लिए दो दिवसीय शिविर लगाया गया। संडीला एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि शिविर में आधार कार्ड अपडेट किए जाने के साथ ही नए आधार के लिए पंजीकरण भी होंगे।
सभागार में लगाए गए शिविर में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट और जुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मोबाइल नंबर जोड़ने के साथ ही पांच वर्ष से कम बच्चों के नवीन आधार कार्ड बनाए जाने के लिए पंजीकरण किया गया। 100 लोगों के आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। पांच वर्ष से कम 40 बच्चों के नवीन आधार कार्ड के लिए पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

डाक विभाग के कर्मचारियों ने 60 डाकघर में बचत खाता भी खोले। दोपहर करीब 12 बजे सर्वर डाउन होने के कारण आधार अपडेशन में दिक्कतें आईं। डाक सहायक कर्मचारी रजनीश सिंह, सुधांशु कुमार, आदित्य शुक्ल, विशाल यादव समेत 14 लोगों की टीम ने शिविर में आधार अपडेशन और पंजीकरण किया। डाक अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश तिवारी,आईपीपीबी मैनेजर अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed