{"_id":"54e0684e6311ae25c7a3b6b8af5c8811","slug":"villagers-continue-to-encompass-the-seventh-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी ग्रामीणों का धरना रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी ग्रामीणों का धरना रहा जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान व
विज्ञापन
उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने के क्षुब्ध टड़ियावां के
ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन
सातवें दिन रविवार को भी जारी रहा।
कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी माह में लोहिया आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।
इसके बाद सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके हैं और न ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
उन्होंने बताया कि धरना तक जारी रहेगा, जब तक न्याय नहीं मिल जाता। पात्रों को आवास दिलाए जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया जाए, तभी ग्रामीण यहां से अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर गांव लौटेंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि सात दिन हो गए, पर उन्हें अब तक किसी अफसर द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है। इस मौके पर उमेश कुमार, राजकुमार, रामगोपाल, सुनीता, मनोज कुमार, राममित्र, लालाराम आदि मौजूद थे।