{"_id":"5466baf5348605f889ab623531511a97","slug":"villagers-continue-to-encompass-the-eighth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का आठवें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का आठवें दिन भी धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास
विज्ञापन
को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर
कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस पर भी न चेता तो भूख हड़ताल पर
बैठने को विवश होंगे।
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि भ्रष्टाचार देखने के बाद भी प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है।
निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अफसरों की मिलीभगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं। आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जांच कराकर दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपते हुए कहा कि यदि अब भी प्रशासन न चेता तो भूख हड़ताल करने को विवश होंगे। इस मौके पर सुरेंद, बाबू, लाजता, आशुतोष, रामहेत समेत कई मौजूद थे।