फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vicious thief of Farrukhabad injured by police bullet in encounter

Hardoi News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से फर्रूखाबाद का शातिर चोर घायल

Mon, 19 Feb 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 19 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vicious thief of Farrukhabad injured by police bullet in encounter
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से शातिर चोर घायल हो गया। घटना में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। चोर के खिलाफ फर्रूखाबाद, कन्नौज और शाहजहांपुर में आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली पुलिस शनिवार देर रात बिलग्राम चौराहे पर वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी दौरान कन्नौज तिराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। इस पर पुलिस टीम ने एसओजी और सर्विलांस को जानकारी दी। कुछ देर बाद बैफरिया नहर पटरी के पास पुलिस ने कार को घेर लिया। इस पर कार चालक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम अभिनय कटियार उर्फ सनी (33) और पता फर्रूखाबाद जनपद के कुटरा निवासी बताया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही कल्याण सिंह और आशीष विश्वकर्मा भी घायल हो गए। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि अभिनय कटियार को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभिनय के खिलाफ फर्रूखाबाद जनपद के राजेपुर थाने में एक, कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली में तीन और शहर कोतवाली में एक, शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed