फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   VHP workers were enraged after seeing skeletons of cattle in the cowshed.

Hardoi News: गोशाला में मवेशियों के कंकाल देख बिफरे विहिप कार्यकर्ता

Tue, 11 Nov 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
VHP workers were enraged after seeing skeletons of cattle in the cowshed.
माधौगंज। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेड़िया बरहस की गोशाला में मवेशियों के पूजन के लिए गए लोग अव्यवस्थाएं देख बिफर गए। गोशाला में मवेशियों के कंकाल पड़े मिले। चन्नी में सूखा भूसा पड़ा मिला। पानी के लिए बनाई गई सीमेंट की हौद में कीचड़ और गंदगी भरी मिली।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ता सोमवार को गोपूजन के लिए टेड़िया बरहस गोशाला गए थे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि गोशाला में अव्यवस्थाएं मिलीं। इसके बारे में केयरटेकर अरविंद कुमार से कार्यकर्ताओं ने पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इसके बाद गोशाला में ताला डालकर चला गया। दावा है कि ग्राम प्रधान से संपर्क कर अरविंद की शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम सचिव संजीव कुमार को फोन करने पर गोशाला का ताला खुला। बजरंगदल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने यूपी 112 पर भी घटना की जानकारी दी। विहिप कार्यकर्ताओं संदीप कुमार, महेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, जय सिंह, रिंकू पांडेय, प्रभाष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया 0कि मामला संज्ञान में है। पशु चिकित्सा अधिकारी को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed