{"_id":"5e3c120f8ebc3ee5ee52d127","slug":"vending-and-non-vending-zones-administration-still-silent-hardoi-news-knp542801667","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग व नॉन वेंडिंग जोन: प्रशासन फिलहाल अब तक मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिंग व नॉन वेंडिंग जोन: प्रशासन फिलहाल अब तक मौन
विज्ञापन
फोटो-02-जिंदपीर चौराहे के पास नान वेडिंग जोन में लगे ठेले। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
सड़कों को जाम से निजात दिलाने एवं शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने शहर में वेंडिंग व नॉन वेंडिंग जोन एक बरस पहले ही घोषित कर दिए थे, लेकिन उनका पालन अब तक नहीं हो सका। आलम यह है कि शहर के प्रमुख मार्ग आज भी जाम से कराह रहे हैं। नॉन वेंडिंग जोन की फुटपाथों पर अतिक्रमकारियों का कब्जा है और बाजार सजे नजर आ रहे हैं।
2019 के मई के दूसरे पखवारे में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान प्रशासन व नगर पालिका ने संयुक्त रूप से नगर को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने की योजना तैयार की थी। कई बैठकों के बाद शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। शहर में 22 वेंडिंग व 25 नॉन वेंडिंग जोन घोषित किए गए थे।
यह भी तय किया गया था कि चौराहों से 30 मीटर की परिधि में कोई भी ठेला, गुमटी व पटरी पर दुकान नहीं लगाएगा। किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही जिंदपीर चौराहा से स्टेशन तक, बस बिल्डिंग से बड़े चौराहा तक व नुमाइश चौराहा से डीएम चौराहा तक के क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। पटरी दुकानदारों, ठेले व खोमचे वालों को घंटाघर रोड पर एवं रेलवेगंज में पुल के नीचे जगह मुहैया कराने की बात कही गई थी। इस पूरे अभियान के क्रियान्वयन का जिम्मा पालिका को सौंपा गया था।
नियम बनने के साथ ही तेजी से अभियान का क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया गया, लेकिन रात गई बात गई की तर्ज पर नगर पालिका ही वेडिंग व नान वेंडिंग जोन भूल गई। जिसके बाद अब लगातार नॉन वेंडिंग जोन में अतिक्रमण जारी है।
ईओ रविशंकर शुक्ला का कहना है कि जिलाधिकारी पुलकित खरे ने भी इस ओर सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही इस दिशा में अभियान चलाया जाएगा।
शहर के जो 22 वेंडिंग जोन घोषित किए गए हैं उनमें रेलवेगंज में ओवर ब्रिज के नीचे, महोलिया शिवपार में ओवर ब्रिज के नीचे, महोलिया में ओवर ब्रिज से काली मंदिर तक, नघेटा रोड पर आरआर कालेज के पास से निर्मला नर्सिंग होम तक, रेलवेगंज में लोहा मंडी के पास, सरकुलर रोड पर रामजानकी मंदिर के पास से लखनऊ चुंगी तक
, सरकुलर रोड पर आइटीआई के पास से नाला पुलिया तक, सांडी रोड पर पावर हाउस से सांडी चुंगी तक, कैनाल रोड पर ग्रामीण बैंक से सीडीओ आवास तक, कैनाल रोड पर कैनाल कार्यालय से कोयल बाग कालोनी तक, घंटाघर रोड पर पेट्रोल पंप से जीआईसी गेट तक, बिलग्राम रोड पर कब्रिस्तान के सामने से चुंगी तक,
बावन रोड पर पालिका की दुकानों के आगे, नुमाइश चौराहा पावर हाउस से असेंबली ऑफ गॉड तक, डॉ. रामदत्त चौराहे से छोटा चौराहे तक, सदर बाजार में महाराज सिंह पार्क के पास से ताड़ीखाना तिराहे तक, सदर बाजार में ताड़ीखाना तिराहे से माया चाय वाले की दुकान के पास से हिंदी पाठशाला तिराहे तक, हिंदी तिराहा पाठशाला से जामा मस्जिद तक
, धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया से रफी अहमद चौराहा तक, सिनेमा रोड पर सांईदास के सामने से बस बिल्डिंग के पास तक, सांडी रोड पर दान सिंह पुलिया के दोनों ओर वेंडिंग जोन बनाया गया था।