{"_id":"66576093115b8a0853033809","slug":"vehicles-will-be-seized-if-tax-is-not-deposited-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115108-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टैक्स जमा न करने पर सीज होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टैक्स जमा न करने पर सीज होंगे वाहन
विज्ञापन
हरदोई। वाहन स्वामियोंं की ओर से टैक्स जमा न करने से जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर विभाग का 1,800 वाहनों पर तीन करोड़ का टैक्स बकाया है। अब विभाग ऐसे वाहनों को सीज कर वाहन स्वामियों को आरसी जारी करने की कार्रवाई कर रहा है।
परिवहन विभाग में वाहनों पर टैक्स के रूप में भारी संख्या में टैक्स बकाया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 1,100 तीन पहिया वाहनों पर एक करोड़ 75 लाख, 15 बसों पर 27 लाख 40 हजार, 700 माल वाहकों पर 84 लाख 90 हजार रुपये टैक्स के रूप में बकाया है। जिले में करीब 15 हजार ई-रिक्शे हैं। इनमें से अक्तूबर 2022 के पूर्व में पंजीकृत ई-रिक्शों पर टैक्स बकाया है। विभाग में पंजीकृत ई-रिक्शों में अधिकांश या तो चल नहीं रहे हैं, या कबाड़ हो चुके हैं, मगर विभाग में उनका पंजीकरण निरस्त नहीं कराया गया है।
इससे ई-रिक्शों पर लगातार टैक्स बढ़ता जा रहा है। विभाग अब टैक्स जमा न करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर रहा है। इसके साथ ही नोटिस के बावजूद टैक्स जमा न करने वालों की आरसी भी जारी की जा रही है। एआरटीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों के वाहन नहीं चल रहे हैं, वह कार्यालय से संपर्क कर उनका पंजीकरण निरस्त करा दें। इससे उन पर टैक्स बढ़ना कम हो जाएगा और जो वाहन चल रहे हैं। उनका टैक्स तत्काल भर दें। टैक्स अदा न करने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई प्रशासन के माध्यम से कराई जाएगी।