{"_id":"66e1da70b0e912c6ce0286d2","slug":"vehicle-hits-young-man-walking-on-foot-he-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-119594-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर कटरा मार्ग पर गौरी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ निवासी कल्लू उर्फ सोनू सिंह (30) मंगलवार रात आठ बजे कटरा बिल्हौर मार्ग पर धर्मकांटे के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजन इलाज के लिए उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी प्रियंका और पांच साल का बेटा है। भाई नरेंद्र की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।