फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vehicle collision killed the salesman

वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत

Sun, 04 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 04 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the salesman
road accident - फोटो : प्रतीकात्मक

बिलग्राम।  बिलग्राम-हरदोई रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना के काली मिट्टी गांव निवासी राम किशन का बेटा अनिल (45) बिलग्राम कोतवाली के कस्बा में देशी शराब के ठेेके पर सेल्समैन था। शनिवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से हरदोई-बिलग्राम रोड पर एक ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में अनिल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed