{"_id":"666887828b0af1b1f405ac8e","slug":"veer-hanuman-is-very-strong-ramnaam-rasiyo-re-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115627-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वीर हनुमाना अति बलवाना, रामनाम रसियो रे ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वीर हनुमाना अति बलवाना, रामनाम रसियो रे ...
विज्ञापन
हरदोई। जेठ के तीसरे मंगल पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में भंडारों की धूम रही। कहीं सब्जी पूड़ी, कहीं छोले चावल तो कहीं शरबत और पना का वितरण हुआ। बूंदी का वितरण तो शहर में लगभग हर 100 कदम की दूरी पर होता नजर आया। लखनऊ रोड पर स्थित खेतुई बालाजी हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने सुबह से ही पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।
जेठ के मंगलवार को हनुमान पूजन, सुंदरकांड पाठ और भंडारों का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि जेठ के हर मंगल को बड़ी संख्या में लोग भंडारे का आयोजन करते हैं। मंगलवार को एसपी केसी गोस्वामी ने पुलिस कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया तो लगभग सभी थानों और कोतवालियों में भी मंगलवार को भंडारों का आयोजन हुआ। शहर में डीएम चौराहा स्थित कैंप कार्यालय के बाहर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ भंडारा किया।
यहां कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र, डॉ. सीपी कटियार, डॉ. तिरुपति आनंद, डॉ. सौरभ दयाल, भाजपा नेता पीके वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश गुप्ता, समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी और बबली महेंद्रा के साथ ही हबीब लिट्टे भी मौजूद रहे। गांधी मैदान के सामने अनोज अग्रवाल की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। यहां ऋषभ अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, सुधांशू मिश्रा, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांडी में सर्वेश गुप्ता, राकेश चंद्र पाठक की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। अलग-अलग स्थानों पर कई भंडारे हुए। पाली में पंथवारी देवी मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। मल्लावां में अलग-अलग स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ। सवायजपुर में तहसील के करीब अनुराग पांडेय और एके पाठक की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। यहां दुर्वासा आश्रम के ईश्वरदास जी महाराज ने भंडारे का शुभारंभ किया। अतरौली और बेनीगंज में भी भंडारों का आयोजन किया गया।