{"_id":"a4fce92671a6438f847061337bd56ceb","slug":"vdo-from-the-train-severed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ ट्रेन से कटे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ ट्रेन से कटे, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 15 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का
पोस्टमार्टम कराया।
देहात क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी अमरनाथ पाल (45) पुत्र देवी प्रसाद विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की देर रात वह खाना खाने के बाद घर से टहलने निकले। ओवर ब्रिज के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बाबत अमरपाल के पुत्र आकाश ने बताया कि उसके पिता वर्तमान समय में अहिरोरी ब्लाक में तैनात थे।
उनके पास गोवर्धनपुर समेत पांच ग्राम सभाओं का प्रभार था। वह गुरुवार की रात घर से पान मसाला लेने जाने की बात कहकर निकले थे। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे, तब वह उनको खोजने निकले, तो उनका शव पड़ा मिला। बताया कि उसके अलावा एक बहन है।
घटना की जानकारी होने पर डीडीओ राजेश त्रिपाठी और पीडी अनिल कुमार सिंह समेत कई विभागीय कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।