फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vat Suhaginen seek the husband's long life

वट से मांगेंगी सुहागिनें पति की लंबी उम्र

Sat, 16 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vat Suhaginen seek the husband's long life

वट सावित्री व्रत महज एक व्रत नहीं है, बल्कि सूत्र

विज्ञापन
है विश्वास का कि हम साथ-साथ रहेंगे। आधार है जीने का कि हमारा साथ न छूटे और भगवान पर आस्था कि पति दीर्घायु हो। आज हम कितना आधुुनिक क्यों न हो जाएं, कहना गलत न होगा कि भारतीय पत्नी की सारी दुनिया उसके पति से शुरू होकर उसी पर खत्म होती है।

कुछ ऐसे ही संस्कार व संस्कृति को लेकर रविवार को एक बार फिर सुहागिनें पति की दीर्घायु होने की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा करेंगी। शास्त्री उमाकांत अवस्थी बताते हैं कि वट यानी बरगद की आयु तथा स्थिरता सबसे अधिक होती है।

इसके नीचे बैठकर पूजा, कथा, दान, धर्म आदि किए गए कर्मों का फल कभी नष्ट नहीं होता है, इसलिए वट वृक्ष के नीचे भगवान शंकर ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई। काक भुसुंड ने गरुण जी को कथा सुनाई और सावित्री ने सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले लिए। यह व्रत पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है।

उधर, पति की लंबी आयुु और मंगल के लिए रखे जाने वाले व्रत को लेकर पिछले काफी समय से बाजार गुलजार हैं। ऐसे में सुहाग के पर्व को मनाए जाने के लिए सजे बाजार में रौनक बढ़ गई है। साड़ियों की दुकानों में सुहागिनों की भीड़ दिखाई दी। बहरहाल सजना के लिए सजनी को सजाने के लिए बाजार का रंग बदला बदला नजर आ रहा है।

उधर, पर्व को लेकर जहां साड़ियों से लेकर सर्राफा की दुकानों में सुहागिनों की भीड़ जमा होने लगी है, वहीं शहर के ब्यूटी पार्लर भी इनसे अछूते नहीं है। यहां पर भी सजने संवरने के लिए सुहागिनों को ब्यूटी पार्लर संचालकों से समय लेना पड़ रहा है।

इसके अलावा सुहाग से संबंधित हर दुकानदार को जहां अपने दुकानों के उत्पादों की अच्छी बिक्री को लेकर आशाएं बंधी है, वहीं इसी क्रम में चूड़ी की दुकानों पर भी सुहागिनों के  द्वारा बिक्री जोरों पर है। यहां पर सिंपल से लेकर कामदार चूड़ियों की बिक्री जोरों पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed